Wednesday, February 22, 2012

विदाई समारोह

विदाई सब्द ही अपने आप में कितना दुखद और भावात्मक संवेदना लिए होता है । साल-दो साल हम जिनके साथ रहते हैं उनसे एक भावात्मक लगाव हो जाता है । और एक शिक्षक के पेशे में तो यह दिन प्रत्येक वर्ष आता है । कुछ दिन पहले केन्द्रीय विद्यालय क्र.१,ईटानगर में बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ । सभी विद्यार्थी उस दिन उपस्थित हुए और साम्स्कृतिक कार्यक्रम के साथ जाने वाले विद्यार्थियों को उपहार भेट कर सम्मान दिया गया । सभी विद्यार्थी एक अलग ही मनोदशा में उपस्थित हुए । सबके चेहरों पर खुशी और उदासी एक साथ देखी जा सकती थी । उस वक्त कक्षा के वे पल और दृश्य मानस पटल पर दौड़ रहे थे , वे अध्यापन कार्य , वे डाटना-फटकारना, नाराज़ होना । लेकिन वे सारी चीजें बच्चों की भलाई के लिए की जाती हैं । हमारी शिक्षाएँ कितनी कामयाब होती हैं यह कहना कठिन है पर जब ज़िंदगी के किसी मोड़ पर हमारी कही गई एक भी बात उनके जीवन में कोई नया मोड़ ला देगी या उनके किसी समस्या का समाधान कर देगी उसी वक्त हमारी शिक्षा सफल होगी और हम उनके साथ होंगे । सभी विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा और आने वाले उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना !!

No comments:

Post a Comment