आज संपूर्ण देश अपना ६३वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है । आज केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक १, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया । बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कितना आश्चर्य होता है कि सिर्फ़ तिरसठ सालों में ही देश की हालत कितनी बदतर हो गई । चारो तरफ़ अराजकता का साम्राज्य व्याप्त है । गरीबी ,भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बालमजदूरी, बलात्कार , अत्याचार , अनाचार आदि से देश बेहाल हो गया है । आने वाली पीढ़ी को देने के लिए यही सब होगा हमारे पास । जिस देश को विदेशियों ने हजारों साल तक लूटा फिर भी बहुत कुछ छोड़ गए हमारे लिए पर हमारे देश के लुटेरों ने तो केवल साठ सालों में ही देश को लूट कर खोखला कर दिया ।



No comments:
Post a Comment