आज बहुत ही अच्छा सुअवसर मिला स्काउट और गाईड के साथ हाईकिंग पर जाने का । स्थान था विद्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर श्रीश्री रविशंकर आश्रम । रास्ते में अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता तो देखते ही बनती थी । मन पूर्णतः शांत हो गया था । जी करता था इस नज़ारे से नज़र ही न हटाएँ । स्काउट और गाईड अपने अनुशासन और सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं , आज मैंने यह देख भी लिया ।










No comments:
Post a Comment